01 July 2022 से देश में वित्तीय लेन देन और ऑनलाइन भुगतान संबंधी कई नियम बदल रहे हैं,
साथ ही कई सारे उत्पाद मंहगे हो जाएंगे। क्या असर डालेंगे ये बदलाव आपकी जेब पर,
क्या होगा सस्ता, क्या होगा मंहगा आइये जानते हैं इन बदलाव के बारे में
01 जुलाई 2022 से सात बदलाव डालेंगे आपके जीवन पर असर
1- ऑनलाइन भुगतान के लिए टोकन व्यवस्था
01 जुलाई 2022 से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां, मंर्चेट और पेमेंट गेटवे, क्रेडिट और डेबिट कॉर्ड का डेटा
अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं रख सकेंगे। RBI एक कॉर्ड टोकेन सिस्टम शुरू कर रहा है
जिसके तहत कॉर्ड के ब्योरे को टोकन में बदल दिया जायेगा।
2- 01 July 2022 से आधार पैन को लिंक करने पर दोगुना जुर्माना
केन्द्र सरकार ने जुर्माने के साथ पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तय की है।
30 जून 2022 तक इसे लिंक करने पर 500 रूपये जुर्माने का प्रावधान है, वहीं 01 July 2022 से यह जुर्माना बढ़कर रु 1000/- हो जायेगा
यदि अभी तक आपने इस काम नहीं किया है तो इको तुरंत निपटा ले।
3- मिले उपहार पर 10 प्रतिशत टीडीएस लगेगा 01 July 2022 से
कारोबार और विविध व्यवसायों से प्राप्त उपहारों पर 01 जुलाई 2022 से 10 प्रतिशत टीडीएस देना पडेगा।
ये टैक्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉक्टरों पर भी लागू होगा।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए टीडीएस देना तभी जरूरी होगा, जब कोई कंपनी मार्केटिंग के उद्देश्य से
उन्हे कोई product देगी जबकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उत्पाद को लौटा देता है तो कोई भी टीडीएस लागू नहीं होगा।
4- 01 July 2022 से क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा टीडीएस
01 July 2022 के बाद से अगर आपका साल भर में क्रिप्टोकरेंसी लेन देन रूपये 10,000/- से ज्यादा तो उस पर एक फीसदी चार्ज
लगेगा यानि अगर आप साल भर में रूपये 100,000/- का लेन देन करते हैं तो आपको रूपये 1000/- का टीडीएस देना होगा।
आयकर विभाग के मुताबिक इसमें सभी NEFT or Digital Currency शामिल होंगी।
5- डीमैट की केवाईसी(KYC) अपडेट नहीं कर पाएंगे
डीमैट और ट्रेडिंग खाते की केवाईसी अब तक नहीं कराई तो 01 जुलाई के बाद आप ये update नहीं कर पायेंगे।
इसके बाद आपको परेशानी का सामना करना पडेगा।
डीमैट और ट्रेडिंग खाते की केवाईसी के लिए निम्न डॉक्युमेंटस की जरूरत होती है :-
-Name
-Valid Address
-PAN
-Valid Mobile Number link with aadhar
-Valid e-mail id
-Income Range
6-दोपहिया वाहनों की क़ीमतें बढ़ेंगी
दोपहिया वाहनों की क़ीमतें बढ़ जायेंगी। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों की क़ीमतें लगभग रूपये 3000/- तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है।
हीरो मोटोकॉर्प की तरह दूसरी कंपनियां भी अपने वाहनों की क़ीमतें बढ़ा सकती हैं।
इससे ग्राहकों की जेब पर बोझा बढ़ सकता है।
7- एसी के दाम भी बढे़ंगे 01 July 2022 से
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी ने एसी की एनर्जी रेटिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है।
इसके बाद 5 स्टार एसी की रेटिंग घटकर सीधे 4 स्टार हो जाएगी। इससे एसी की क़ीमतों में 10 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।